Search This Blog

Sunday, January 10, 2016

नर्सरी एडमिशन: फिर वही पुरानी कहानी

दिल्ली मैं आजकल नर्सरी एडमिशन की मारामारी चल रही है।बेचारे पेरेंट्स एक स्कूल से दूसरे स्कूल के चक्कर लगा रहे है।
हर स्कूल का एडमिशन का क्राइटेरिया अलग,पॉइंट सिस्टम अलग, डॉक्यूमेंट अलग।
किसी स्कूल मैं 40 पॉइंट्स डिस्टेंस के है तो किसी मे डिस्टेंस के केवल दस पॉइंट्स ही है। द्वारका की तरफ के स्कूल मैं डिस्टेंस की जगह द्वारका और एक्स द्वारका के पॉइंट्स है। सिबलिंग और अलुमनाइ के पॉइंट्स लगभग हर जगह निर्णायक है। इससे पेरेंट्स के लिए दुविधा बहुत बढ़ गयी है। हर पेरेंट्स 20 से 30 स्कूल्ज मैं रजिस्टर कर रहे है।
डाक्यूमेंट्स के मामले मैं भी यही पेंच है। किसी मैं पेरेंट्स की आईडी एड्रेस प्रूफ और बर्थ सर्टिफिकेट से ही काम चल रहा है तो कही पर मेडिकल फिटनेस, एफिडेविट भी चाहिए। कही पर डॉक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट चाहिए तो कही स्कूल के फॉर्मेट पर फिटनेस चाहिए। कही पर केवल बच्चे की फोटो ही पर्याप्त है तो कही पर पेरेंट्स की फोटो भी साथ चाहिए।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स के लिए नियम है की स्कूल केवल 25 रुपये वसूल सकते है और प्रॉस्पेक्टस नहीं बेच सकते है। ज्यादातर स्कूल इसका पालन कर रहे है मगर कुछ स्कूल खुलेआम प्रोस्पेक्टस बेच रहे है। और 125 से 250 तक वसूल रहे है।
इसके अलावा रजिस्ट्रेशन फॉर्म्स के लिए टाइम भी अलग अलग है।
कोई 7 बजे से 11 बजे तक फॉर्म दे रहा है। कोई 9 से 1.00बजे तक। कही 12.30 तक ही फॉर्म्स मिल रहे है। हर जगह अलग अलग समय। पहले कहा गया था की रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से होंगे मगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केवल कुछ ही स्कूल्ज मैं है।
सरकार के तमाम दावों के बावजूद ज्यादार स्कूल्स ने अपने फीस के बारे मैं न तो जानकारी वेबसाइट पर डाली है ऩा ही स्कूल के बाहर प्रदर्शित की है। पूछने पर भी स्पष्ट जवाव के बदले गोलमोल उत्तर मिलते है। वैसे ज्यादार स्कूल्ज ने फीस 4000प्रतिमाह से ऊपर ही है। जो ट्रांसपोर्ट और अन्य खर्चो के साथ 5500 से 6000 प्रतिमाह तक जा रही है। जो दो बच्चो वाले मिडिल क्लास पेरेंट्स की दम निकालने के लिए पर्याप्त से भी ज्यादा है।
इन सबके ऊपर एडमिशन के समय दी जाने वाली एकमुश्त राशी जो तमाम तरह के चार्ज के नाम पर ली जा रही है 13000 से 40000 हज़ार तक है। इसके अलावा वेतन आयोग की सिफारिशे भी अभिभावकों के दिल की धड़कन बडा रही है। यह भी अभिभावकों से ही फीस मैं १० से १५% वृद्धि के रूप मैं वसूलने की तैयारी की जा रही है.
यानी कुल मिला कर अफरा तफरी सी है। अगर आप किसी स्कूल के बाहर जाए तो परेशानहाल अभिभावक आपको अपने दुःख बाटते मिल जायेंगे।सबसे ज्यादा समस्या उन दो बच्चो वाले अभिभावकों की है जिनके दूसरे बच्चे का किसी दूसरे स्कूल मैं नबर आने की उम्मीद है। क्योकि बड़ी क्लास मैं एडमिशन के तो कोई नियम ही नही है।
पिचले पांच से छह महीने से दिल्ली सरकार तमाम दावे कर रही थी की व्यवस्था सुधरेगी। मगर अब नतीजा वही ढाक के तीन पात ही है। तमाम बड़ी बड़ी बातो और बड़े बड़े दावों के बाद हालत वही है। सरकारी स्कूल्ज के हालत जहा बद से बदतर हुए है वही प्राइवेट स्कूल्ज की मनमानिया और बड़ी ही है। शिक्षा का बजट डेढ़ गुना करने का कोई फायदा फिलहाल तो होता दिख ही नहीं रहा।
शिक्षा का अधिकार किसी सरकार के अजेंडे मैं नहीं है और दिल्ली की सरकार इसका अपवाद नहीं।

Thursday, January 7, 2016

हिन्दू है हम

कभी घर वापसी के कार्यक्रम, तो कभी चर्च पर हमले, कभी कहा जाता है ज्यादा बच्चे पैदा करो, तो कभी बीफ पर बैन लगाने की बात कुछ मसले हिन्दू होने से जुड़े है और कुछ जोड़े जा रहे है।
    ऐसे मैं यह जानना जरूरी है की हिन्दू होने के मायने क्या है। कही ऐसा तो नहीं सिर्फ सुनी हुई बाते और बनायी हुई अवधारणायो और पूर्वाग्रहों के आधार पर भारत भूमि पर सदियो से पलती बढती संस्कृति को नकारा जा रहा हो।
हो रही है राजनीति

हिन्दू और हिंदुत्व के नाम पर देश पर मैं खासी राजनीति होती रही है। कुछ उंगली पर गिने जाने लायक नेताओ और  साध्वियो के बड़बोलेपन को कट्टर हिंदुत्व का नाम देकर हिंदुत्व को कटघरे मैं खड़ा किया जाता रहा है।
  वही उन्ही के जैसे बड़बोलापन दिखाने वाले अन्य धर्मो के नेताओ, पादरियों और मौलवियो की बात या तो नज़रअंदाज़ कर दी जाती है या उसे संज्ञान मैं ही नहीं लिया जाता। चार बच्चे पैदा करने की साक्षी महाराज की अपील या साध्वी प्राची के बयान के ऊपर हंगामा खड़ा कर दिया जाता है। वही दक्षिण भारत के कई पादरी जो ईसाई समाज से दस बच्चे पैदा करने की अपील करते है या हैदराबाद के दो मुस्लिम नेता 25 मिनट मिनट मैं पूरे हिन्दू समाज को निबटाने की बात करते है तो वह कभी बहस का मुद्दा नहीं बनती।
  अगर कोई संघ का नेता हिन्दू राष्ट्र की बात करता है तो वह मिनटो मैं सुर्ख़ियो बन जाती है। मगर जब कोई मौलवी साहब या अल्पसंख्य्क नेता टीवी पर बड़े इत्मीनान से कहते है की हम सेक्युलर नहीं हो सकते तो यह कभी बहस का मुद्दा नहीं होता।
उद्देश्य बड़बोले नेताओ के और साध्वियो की बदजुबानी को सही ठहराना नहीं है सिर्फ यह बताना है की ऐसे नेता या संत सिर्फ हिन्दू समाज मैं ही नहीं हर धर्मो मैं है। और इन कथित हिन्दू नेताओ या साध्वियो से बड़ा जनाधार रखते है।
और घर वापसी
इस तरह के बयानों के बीच हाल ही मैं चर्चा मैं रहा घर वापसी का मसला। यह इतना ज्यादा चर्चा मैं रहा कि लगा की शायद हिन्दुस्तान मैं पहली बार धर्मान्तरण हुआ है और इससे बड़ा अन्याय हिन्दू अल्पसंख्यको के साथ कर ही नहीं सकते।
  जबकि हकीकत इससे थोड़ी अलग है। देश के पूर्वोत्तर इलाको,उड़ीसा, केरल, और आदिवासी बहुल इलाको मैं धर्मान्तरण 50 सालो से ज्यादा समय से होता रहा है।इसके अलावा चंगाई सभाओ और चमत्कारी इलाज के नाम पर यह देश के सभी हिस्सों मैं चल रहा है और यह  निरंतर जारी है। कई बार इसकी वजह से तनाव हुए है । मगर इसमे से सिर्फ उस हिस्से को खबर बनाया जाता रहा जिसमे इन सब के विरोध के फलस्वरूप हुई मारपीट और तोड़फोड़ शामिल होती है।
जब VHP के नेता शिकायत करते है की हर roz 70 से ज्यादा हिन्दूओ का धर्मान्तरण किया जा रहा है या एक साल से मैं 100 से ज्यादा चर्च हिन्दू बहुल इलाको मैं धर्मान्तरण के उद्देश्य से बनाये जा रहे है तो कोई उनकी बात को तवज्जो ही नहीं देना चाहता मगर जब वही VHP के लोग इसी अंदाज़ मैं घर वापसी कराते है तो तूफ़ान खड़ा हो जाता है।
जबकि हकीकत मैं घर वापसी इतना बड़ा कार्यक्रम ही नहीं है की वह हिन्दुओ के धर्मान्तरण का मुकाबला कर सके
उद्देश्य धर्मान्तरण को जायज या नाजायज ठहराना नहीं है सिर्फ आइना दिखाना है की किस तरह हिंदुत्व के साथ पूर्वाग्रही बर्ताव किया जाता है।
बीफ बैन बना बड़ा मसला
अभी कुछ राज्यो मैं बीफ बैन किया गया है। इस पर काफी बहस छिड़ी हुई है। इसके विरोध की मुख्य वजह है की इससे मुस्लिम कसाइयो को नुक्सान होगा अगर यहाँ भी आप देखे तो यहाँ हिन्दू समाज की भवानाओ से खिलवाड़ करने मैं कोई संकोच नहीं मगर इससे अन्य धर्मावलंबियो को नुक्सान नहीं होना चाहिए।
  गाय हिन्दुओ को धार्मिक पशु है। और अगर सिर्फ मांस के लिए देखा जाये तो गाय काटने ज्यादा फायदेमंद हमेशा भैंस काटना होता होता है। अगर शुरू से ही मुस्लिम कसाई एक नियम बना लेते की गाय नही काटेंगे तो इससे समाज मैं सांप्रदायिक् सद्भाव की एक मिसाल पैदा होती और बीफ बैन करने की नौबत ही नहीं आती। और ऐसा भी नहीं है की गाय काटना मुस्लिम्स का कोई धार्मिक कर्तव्य है। बकरीद पर कई बार देवबंद से और कई माने हुए मौलाना ने यह फतवे भी दिए है की हिन्दुओ से सद्भाव दिखाते हुए मुस्लिम्स गाय की कुर्बानी न करे। मगर व्यवहार मैं इससे अलग ही देखने को मिलता है। गाय काटना हमेशा से ही साम्प्रदायिक तनाव का एक कारण रहा है।
  अगर एक्टर ऋषि कपूर या गिरीश कर्नाड के बीफ बैन से जुड़े ट्वीट या क्रियाकलापो को इतनी मीडिया अटेंशन मिलती है तो करोडो हिन्दुओ को जो गाय काटने के खिलाफ है मीडिया अटेंशन क्यों नही मिलती?

अगर सभी दुष्प्रचारों और पूर्वाग्रही रिपोर्टिंग को सही माना जाय तो ऐसा लगता है की हिन्दू और हिंदुत्व इस देश की सबसे कट्टर कम्युनिटि है और सारे साम्प्रदायिक तनाव सिर्फ इसी से जुड़े है।
   जबकि हकीकत इसके बिलकुल उलट है।इस देश मैं हिन्दू की संख्या लगभग 80 करोड़ है। अगर किसी देश की आबादी का इतना बड़ा हिस्सा धार्मिक रूप से इतना कट्टर होता जितनी की इसकी छवि बनायी गयी है तो शायद इस देश मैं कोई और धर्म ना तो पनपता और ना ही कोई धर्म बचता जबकी जमीनी हकीकत कुछ और है। हमारे बगल मैं ही दो मुल्क है बंगलादेश और पाकिस्तान जहा हिन्दू अल्पसंख्यक है। और पिछले चार दशको मैं वहा उनकी संखया निरंतर घटी है। बांग्लादेश एक सेक्युलर जबकि पकिस्तान सेक्युलर मुल्क के रूप मैं पैदा हुआ और अब मुस्लिम देश है। और दोनों ही जगह अल्पसंख्यक हिन्दुओ को अमानवीय अत्याचारो और यातनाओ से रोज सामना करना होता है। 

  इसके अलावा पूरे एशिया मैं अल्पसंख्यको को जो धार्मिक और सामजिक स्वतंत्रता यहाँ हासिल है उतनी कही भी नहीं है। ब्रिटेन जैसे देश मैं भी बॉबी जिंदल को चुनाव जीतने के लिए ईसाइयत को अपनाना पड़ता है। वहा भी उनकी कुशलता से ज्यादा उनका धर्म मायने रखता है। अगर भारत मैं ऐसा है तो इसकी वजह संविधान नहीं बहुसंक्यक हिन्दुओ का धर्मनिरपेक्ष होना है।

Tuesday, January 5, 2016

EVEN / ODD: A SOLUTION??

   1st January 2016 was unique in history of Delhi. Delhi government has started an experiment to correct the increasing level of Air Pollution. It is known as even odd system. According to this even numbered cars can run on even dates and odd numbered cars can run on odd numbered dates.
   Idea behind this is to reduce the number of cars on the roads of Delhi. It is assumed it can reduce half numbers of total running cars on Delhi Roads. Heavy fine of Rs 2000/-  will be charge if anyone violate the rule.
This system seems effective in reducing the number of cars on Delhi roads. Delhi roads which are known for heavy traffic looks empty. It is something which was never assumed before. Most of the Delhi peoples are following it. So Kejariwal government can pat his back for this
Now the real question arises. Does all this exercise is done to just reduce the number of cars on Delhi roads?? Real objective is still out of reach. Pollution level is still on dangerous level and it doesn't seem that odd/even is helpful in this exercise. In fact cars have less percentage in producing pollution. Different factors like chimney fumes, other vehicles emission , burning of garbage and agricultural waste. Cars have only 10% role in pollution. 

 So odd/even becomes successful It is really a big question?
(Pictures are taken from Google) 

Tuesday, December 22, 2015

सेक्युलर ????

मेरा यह दृढ विश्वास है की इस देश मैं एक धड़ा है जिसे इस देश की वास्तविक समस्याओ से कोई लेना नहीं ये वो धड़ा है जो अपनी धूर्ततापूर्ण सिद्धांतो को सच साबित करने के लिए सच का गला दबाने के लिए आतुर है।
और यह धडा है इस देश के तथाकथित स्वयंभू सेकुलरिज्म के ठेकेदार। जो व्यवहार मैं ही नहीं विचारों से भी अत्यधिक साम्प्रदायिक है मगर सेकुलरिज्म का दुपट्टा ओढ कर अपने को बुद्धजीवी दिखाने का भोंडा प्रदर्शन करते हुए नज़र आते है। इस कवायद् मैं वह अपनी संकीर्ण मानसिकता और विचारधारा का प्रदर्शन करते हुए कब साम्प्रदायिकता की सीमा का अतिक्रमण करते है खुद उन्हें भी यह अहसास शायद ही कभी होता है।
मुझे आश्चर्य होता है ऐसी दोगली विचारधारा के साथ दोहरा व्यक्तित्व जीने वाले लोग रोज़ सुबह आइना कैसे देखते होंगे ? आइना देखते हुए उनके मन मैं क्या विचार आते होंगे। क्या उनको अपने बीते हुए दिन मैं बोले गए झूठो पर ग्लानि होती होगी या अपने धूर्ततापूर्ण कारनामे पर गर्व होता होगा।
ऐसे गिलगिले और लिजलिजे व्यक्तित्व के साथ मुस्कराना वाकई हिम्मत की बात है। और इस काम के लिए ये छद्मनिर्पेक्ष वाकई बधाई के पात्र है।
ये धूर्ततम इंसानों की वो ब्रीड है जो बहस के उन मुद्दों को तुरंत खारिज करने मैं अपनी सफलता समझती है जो उन की विचारधारा के खिलाफ जाती हो या जो असहज करने वाले कटु सत्य से जुडी हो।
और इसकी वजह है अर्धसत्य प्रस्तुत करना हमेशा सुविधाजनक होता है विशेषकर तब की जब उसे एक खोखली और लिज्लीजी विचारधारा का समर्थन करना हो।
मगर तर्को को कभी भी शोर से दबाया नहीं जा सकता और सच सामने आ कर ही रहता है चाहे कितना भी कड़वा हो।

Saturday, August 15, 2009

15 august 2009

When I was returnig from Rohtak on 13 august,I saw Lal Quila standing with all of its glowry. Army and police officers were busy to ensure tight security for 15 august. I felt that Lal Quila was laughing on the independent India who is badly dependent on army and police security for celebrating its national festival.if Lal Quila have its prsonality it definately like to say that it was never be under tight security even during the continuous barbarrian attacks of invadors.
I am not against such type of security measure. But the basic question is,Why we are always on threat ?? And the answer is very simple we are very welcoming nation .We always welcomes any happening and mis happenings unfortunately we face mishappening most of the time. Everybody in India know that we cannot take any hard steps against anti nation activity. Because it harms the vote bank of most of the political parties. It was seen in past If someone found suspected in any anti nation activity the leader of different political parties met them publically or nonpublically and boost their moral agaist investigation.
After Batla house Encounter many leader of different political parties made a hype that it was a fake encounter .Even the person who are responsible for education and secularism involved in hot dialogues .Now,after the investigation of human rights , it is cleared that firing was oppened from the killed accused in Batla House. Remember Human right commission is known for intrupting the investigation against anti nation activity. Now ,there is nobody to say a single word in this matter. because they gain whatever they want and nation lost which should not be afforded .Same thing happened again after Mumbai terror attack when a controversy was created agaist the extreme sacrifice of Late shri Hemant Karkare. It happens only in India!!!
The loss is irreversible every time.We lost our reputation as secular nation,the massage reached to the people involved in anti nation activity that India is a weak nation,a certain community is coming under the question mark.But who cares? I am surprised, How can a certain community allowed them to do such thing in the name of secularism.It is a direct exercise to seprate them from the main stream.

Sunday, August 9, 2009

SWINE FLU

Delhi & delhites are in panic. Every body is talking about swine flu, every body is in fear. Delhi is strange and delhites are the strangest peoples, both of them are always on target of terrorist but such panic ness had never seen before. Last year when many peoples were died in terrorist attack but everything became normal the very next day. If delhite showed only one tenth of awareness as compared by today's one, many incidents can be prevented. To prevent themselves from a diease that kills only one patient in India all Delhi rush towards the health centre without caring their valuable time . But peoples are totally unaware or simply avoid the diseases which are more fatal and engulfing many lives in day to day life.The range of these fatal diseases is very wide and in every field of life many peoples die on road while driving unsafely ,many children are died due to hunger and malnutrition, peoples died due to unavailablity of costly treatment and medicines. But swine flue is more fatal isn't it a strange thing ??

Tuesday, August 4, 2009

elephant in UP

Asia elephant is the endangered speies but you will find it abundantly in UP . Surprised ! go to Noida,Lucknow !! again surprised ! what!! What do you say these places are not known for national parks !! Doesn't matter ,you will find many elephant statues at both places . Very soon you will find statues of elephant in up more than the human population of India . In fact ,the thinking behind this is described by many ways, for examples; You can say human are developped on the cost of elephants,so it is the demand of social justice that deprived should get their right but continuous deforestaion left no place for elephants so naturally it is the only way to protect elephant rights in UP. You can also say that humans are the most selfish population , they want every place for thereselves. They start weeping if something is done for others. Or you can also say that India is facing extraordinary draught of motivating leaders so it is a problem whom should be statued and the simple solution is the statues of elephant.
Unfortunately elephants have no right to vote so it is our duty to start a movement for the voting rights of elephants . so there is no need to make a noise against the greatest work done in favour of elephantism( similar to humanism) .We are very lucky we have leader who think not only for human but also for elephants

The power of timely action

The difference between success and failure is marginal. Sometimes, a person who is talented, efficient, confident, and equipped with knowled...